रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा बस्ती में बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकद करीब 80 हजार रुपए समेत डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी ट्रांसपोर्टर राजेश यादव अपने पैतृक घर गए थे। रविवार को सुबह में उनके आवास के आसपास में रहने वाले पड़ोसियों की नजर उनके घर के खुले दरवाजा व टूटे हुए ताला पर पड़ी। जब लोगों ने मामले की सूचना राजेश यादव को दिया तो चोरी की पुष्टि हुई। बाद में रविवार को देर शाम में मुरपा बस्ती में आवास पर पहुंचकर उन्होंने चोरी गए सामानों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर रखे आलमीरा को तोड़कर चोरों ने करीब 80हजार रुपए नकद, लक्ष्मी गणेश की सोने की मूर्ति व चांदी का बच्चे का चेन चुरा लिया है। उन्होंने समाचार लिखे जाने तक कुजू ओपी पुलिस को लिखित ...