रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी स्थित कुम्हार टोली के निकट मंगलवार को दिन के करीब दो बजे असंतुलित होकर टेंपो पलट गई। इससे टेंपो पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कुजू चौक निवासी जुगनू सिद्दीकी, पत्नी नरगिस खातून व बेटी रोज परवीन शामिल है। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि टेम्पो संख्या जेएच01 एफके-6974 रामगढ़ से सवारी लेकर कुजू की ओर आ रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से टेम्पो सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर कुजू ओपी पुलिस की गस्ती दल वहां पहुंच कर सड़क पर पलटे टेंपो व चालक को कब्जे में ले लिया है। जबकि पैंकी में दो वाहनों की टक्कर में एक वाहन चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पता...