Ramgarh News: कुजू के दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
रामगढ़, नवम्बर 6 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रबोध निवासी मनीष शर्मा, पिता स्वर्गीय बिहारी ठाकुर के रूप में हुई है। वे अपने दो अन्य साथियों के साथ दिगवार के राधा कृष्ण मंदिर में वायरिंग करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे मनीष शर्मा, राहुल सिंह व छोटेलाल सिंह के साथ दिगवार जा रहे थे। इसी दौरान एक उनके एक सहयोगी शौच जाने के लिए यहां रेलवे लाइन के पास रुके। यहां मनीष शर्मा भी रेलवे लाइन तरफ जाकर बैठ गए। इसे बीच अचानक वहां से मौके पर गुजर रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ट्रेन की चपेट में आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.