रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू के ग्रामीण क्षेत्र छोटकी डुंडी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मनोज सोरेन व संचालन सीआरपी गणेश महतो ने किया। इस दौरान आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। विभागीय आदेश पर आयोजित इस सभा के माध्यम से गठित कमेटी में मनोज सोरेन अध्यक्ष, अनुपा कुमारी उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र महतो विद्यालय प्रधानाध्यापक सह पदेन  सचिव, गुनीलाल महतो, अशोक महतो, श्रवण सोरेन व अंजु देवी सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान प्रभु दयाल महतो, शीतल महतो, संतोष कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, महेंद्र सोरेन, खुशबू कुमारी, खिलेश्वरी कुमारी, सारो देवी, मालती देवी समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamtara News: उत्क्र...