Ramgarh News: कुजू केबी गेट मंदिर में श्रीकृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु
रामगढ़, सितम्बर 4 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू केबी गेट आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पहुंचे छपरा बिहार के कीर्तन मंडली की सुमधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरिनाम की गूंज से मंदिर परिसर व आसपास का इलाका भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन मन को शांति देने के साथ समाज को भक्ति और एकता के सूत्र में बांधता है। इस आयोजन में टी ओझा, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, बलबीर सिंह, संजय सिंह, गंगा सागर राय सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: हरिनाम की गूंज से कृष्णमय हुआ मनोकामना धाम, 24 घंटे बरसा भक्ति रस यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: शोभायात्रा से बिखरी धार्मिक छटा यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.