रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि खेती के साथ कुक्कुट पालन अपनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। कम लागत और कम जगह में शुरू होने वाला यह व्यवसाय छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। इसी उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मांडू रामगढ़ की ओर से अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 600 उन्नत नस्ल के कुक्कुट चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समेकित कृषि प्रणाली के तहत किया गया। इस पहल का उद्देश्य अनुसूचित जाति के परिवारों को कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना है। मौके पर केवीके मांडू के प्रभारी वैज्ञानिक और कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा के प्रधान डॉ. अजय कुमार राय उपस्थित थे।केवीके प्रभारी वैज्ञानिक ने कहा कि केवल पारं...