रामगढ़, अक्टूबर 18 -- मां कालरात्रि की पूजा और मान्यता Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। शरद नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के रौद्र रुप, मां काली की पूजा अर्चना की जाती है। मां के इस रुप को कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करती हैं और भक्तों के भंडारे भरती हैं। कालरात्रि मां की पूजा करने वालों पर मां की विशेष कृपा होती है। उक्त बातें केदला शनिवार को कलाली मोड़ पंडाल में पूजा कराते हुए आचार्य राकेश पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के सातवें स्वरुप का नाम कालरात्रि है। धार्मिक मान्यता है कि देवी कालरात्रि अज्ञानता का नाश करती हैं और जीवन को रोशनी से भरती हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनकी नाम जपते ही भाग जाते हैं। मां कालरात्रि के चार हाथ हैं। उनके एक हाथ में तलवार, दूसरे में लौह शस्त्र है वहीं त...