Ramgarh News: कायाकल्प योजना की खुली पोल, सीसीएल क्वार्टरों की छत से टपक रहा पानी
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: सीसीएल की आवासीय कॉलोनियों के कायाकल्प और बेहतर आवास सुविधा के दावे बारिश में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। कुजू क्षेत्र की कई सीसीएल आवासीय कॉलोनियों में क्वार्टरों की छत से पानी का रिसाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश शुरू होते ही जर्जर छतों से टपकता पानी कमरों में पहुंच रहा है। हालात यह हैं कि कई परिवारों ने घर के अंदर प्लास्टिक तानकर किसी तरह अपना सामान और बिस्तर बचाने की व्यवस्था कर रखी है। बारिश के दौरान छत से गिरती पानी की बूंदों को रोकने के लिए लोग बाल्टी, बर्तन और अन्य सामान तक का सहारा लेते हैं। कई क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों ने प्लास्टिक के सहारे सामान रखने और सोने के लिए अलग से 'खोपड़ा' जैसा इंतजाम कर लिया है। कीमती सामान को पानी से बचाने के लिए उन्हें ऊंचे स्थानों पर रखना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.