रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक का उद्देश्य उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, कल्याण और आपूर्ति समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा हुई। उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके तत्काल समाधान का निर्देश दिया।

अधिकारियों के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति देखने और निर्धार...