Ramgarh News: काम के साथ सुरक्षित घर लौटने का दिया संदेश
रामगढ़, सितम्बर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने और कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कर्मचारियों को बताया गया कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं है। यह प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी है।
सुरक्षा जागरूकता गतिविधियाँ सुरक्षा जागरूकता के तहत सेफ्टी फर्स्ट-घर भी जाना है थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। यमराज के पात्र के माध्यम से छोटी सी लापरवाही, असुरक्षित तरीके से काम करने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई, जिसमें दुर्घटनाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.