Ramgarh News: कांग्रेस कार्यालय में डॉ जीआर भगत को दी गई श्रद्धांजलि
रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी सह कांग्रेस सिपाही डॉ जीआर भगत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि असाध्य बीमारी से गुरुवार को उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय सचिव राजू यादव कर रहे थे। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अपने संबोधन में राजू यादव ने कहा कि डॉ जीआर भगत ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा, पार्टी और संगठन को समर्पित कर दिया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। शोकसभा में महादेव बेसरा, कानू मरांडी, लालो महतो, कंचन मांझी, सीताराम किस्कू, पुरान मांझी, राजकुमार सिंह, संजय कुमार यादव, भोला रविदास, शिवराज बेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.