Ramgarh News: कस्तूरबा इन्टर महिला कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनी
रामगढ़, अगस्त 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के कस्तूरबा इन्टर महिला कॉलेज में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जंयती श्रद्वा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. उमा सेन गुप्ता ने तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर कॉलेज की व्याख्याताओं ने तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तुलसीदास की रचनाओं एवं उनके विचारों पर आधारित प्रस्तुतियाँ भी दी। इस अवसर पर डॉ. शशिधर कुमार, गोविन्द झा, सुधीर कुमार,, अंजु शर्मा, मधु सिंह, नीलिमा झा, बबिता कुमारी, ललिता कुमारी, डोली कुमारी, मोनी ज्योति, प्रिया रानी, रविश कुमार, शशि कुमार, स्नेहा प्रसाद, राधा देवी, मंजु देवी आदि के साथ काफी संख्या में छात्राएं मौजुद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.