Ramgarh News: कल्याण विभाग से मिला साइकिल, खिले बच्चों के चेहरे
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कड़रु में शनिवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. आ साइकिल का वितरण कल्याण विभाग के द्वारा किया गया. विद्यालय के प्राचार्य मुंगालाल करमाली ने कुल 28 छात्र - छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया. साइकिल मिलने के बाद छात्र -छात्राओं काफी उत्साहित थे. प्राचार्य मुंगालाल करमाली ने कहा कि साइकिल मिलने के बाद छात्र -छात्राओं में काफी उत्साह है. उत्साहित बच्चे साइकिल से रोज विद्यालय आयेंगे तथा शिक्षा ग्रहण कार्य भी उत्साह के साथ करेंगे. मौके पर केशर बेदिया, बालकिशोर बेदिया, राहुल कुमार, तंजीलुल हनान आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 52 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, मुखिया ने कहा- शिक्षा तक पहुंच होगी आसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.