रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।  कलश स्थापना के साथ ही कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र और दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन विभिन्न पूजा पंडालों व घरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की गई। इसके साथ ही माता के जयकारों से पूरा कोयलांचल भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही पूजा स्थलों पर दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से वातावरण पावन होता रहा। जबकिमां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में कलाकार पूरी तन्मयता से जुटे हैं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Saharsa News: कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र शुरू पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने के सा...