Ramgarh News: कर्मचारियों को दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण रक्तस्राव, जलने, सर्पदंश और सीपीआर की दी गई जानकारी
रामगढ़, नवम्बर 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में बुधवार को कर्मचारियों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी यूनिट स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में कंपनी के ईएचएस विभाग ने किया। प्रशिक्षण सत्र में कंपनी के फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर डॉ. लेख राज ने कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने रक्तस्राव रोकने, घावों की देखभाल, जलने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में बताया। साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन की उपयोगिता समझाई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.