रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच बुधवार को अहम बातचीत हुई। महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में सीसीएल-सीकेएस (बीएमएस) और महाप्रबंधक राकेश रंजन के बीच परिचयात्मक बैठक में कर्मचारी सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। यूनियन प्रतिनिधियों ने नया नगर कॉलोनी की जर्जर सड़कों, जलापूर्ति व्यवस्था, शॉप में आवश्यक उपकरणों की कमी समेत अन्य समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा।प्रतिनिधियों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर होने से कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। महाप्रबंधक राकेश रंजन ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आपसी समन्वय से समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिया। बैठक में प्रबंधन और यूनियन के बीच नियमित सं...