रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद शाम को सामूहिक पूजन कर महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रिवर साइड स्थित प्रवीण शर्मा के आवास पर सामूहिक पूजन का आयोजन हुआ। इसमें महिलाएं सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं। लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और मांग में सिंदूर सजाए व्रतियों ने गौरी-गणेश की पूजा की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत इसके बाद करवा चौथ की कथा सुनी और पूजा की थालियों में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई व करवा ...