Ramgarh News: करमा पर्व पर जरूरतमंदों के बीच मुखिया ने बांटे वस्त्र
रामगढ़, सितम्बर 22 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। करमा पर्व के अवसर पर मंगलवार को केदला मध्य पंचायत के विभिन्न टोला एवं गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि सह झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंतोष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच धोती, साड़ी, गंजी एवं गमछा का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे एवं युवा शामिल हुए। वस्त्र प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया पूजा कुमारी एवं मंतोष सिंह के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: करमा पर्व पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.