Ramgarh News: करमा दक्षिणी पंचायत में लाभुकों के बीच वितरित
रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के करमा दक्षिणी पंचायत में सोमवार को पिपराबांध मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत ग्रामीण लाभुकों के बीच पशु पक्षी का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के मुखिया खगेश्वर महतो व डॉ शैलेंद्र कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। द्वय लोगों ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अन्तर्गत 20 लाभुकों को बतख का चूजा व एक जोड़ी बैल का वितरण किया। साथ ही आगे भी आर्थिक रूप से मजबूत व स्वावलंबी बनाने में मदद करने का भरोसा दिलाया गया। मौके पर समाजसेवी लखीकान्त महतो, अजय मुंडा, कैलाश महतो, प्रकाश महतो, बालेश्वर महतो, रामेश्वर मांझी समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.