Ramgarh News: करमा की पूर्व संध्या पर गुडरीगढ़ा में होगा भव्य कार्यक्रम
रामगढ़, सितम्बर 11 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। केन्द्रीय सरना स्थल गुडरीगढ़ा, घुटूवा में शुक्रवार को करमा पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में आगामी 20 सितंबर को करमा की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों और बस्तियों से बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष शामिल होंगे। घुटूवा, उरलूंग, पाहनबेड़ा, सीआईसी बस्ती, पीरी, मसमोहना, ललकीधसना, चैनगड़ा, कोड़ी, कडरू, बारीडीह, दाड़ी-दाग सहित अन्य क्षेत्रों से लोग परंपरागत वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान करमा पर्व की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.