रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।  कुजू ओपी क्षेत्र में पैतृक जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे कुजू ओपी क्षेत्र के करमा उचकाहा में बड़े भाई ने फरसा से हमला कर अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कजरूलाल महतो पिता स्वर्गीय अंबरी महतो के रूप में हुई है, जबकि हत्यारोपी बड़े भाई 55वर्षीय लखन महतो को कुजू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- भाई ने भाई को मार डाला, रामगढ़ में फरसे से काटकर दी हत्या बताया जाता है कि सीसीएल से सेवानिवृत्त पिता के पैसे से खरीदी गई जमीन को लेकर दोनों के बीच त...