रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। करमा अमरपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को 26 वाँ मनी प्राइज सह स्वर्गीय जगदेव महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, सम्मानित अतिथि जेएलकेएम नेत्री लीलावती महतो व रूपा महतो उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को प्लेटफॉर्म मिलता है। कहा पूर्व की सरकारों ने क्या किया जग जाहिर है। 26 वर्षों के हो चुके झारखंड राज्य में हमारी सरकार खेल नीति बनाकर प्रतिभाओं को सम्मानित कर रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खेल से आपसी सद्भावना बढ़ती है : करमा उरांव इससे पूर्व अतिथियों का स्...