Ramgarh News: करमाली जनजाति विकास समिति की सामाजिक बैठक में समाज के विकास पर मंथन
रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना पंचायत में करमाली जनजाति विकास समिति की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में करमाली जनजाति के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज को संगठित व सशक्त बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में करमाली समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा करमाली ने की। इस दौरान अजीत करमाली, सुभाष करमाली, अरुण करमाली, जग्गू करमाली, तूफान करमाली, विक्की करमाली, देवधारी करमाली, शशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.