Ramgarh News: करमाली जनजाति के विकास को लेकर सामाजिक बैठक में हुआ मंथन
रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि करमाली जनजाति विकास समिति की ओर से रविवार को कोठार फोरलेन रोड स्थित कृष्णा होटल के सभागार में सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़ और हजारीबाग जिले से पहुंचे समाज के सामाजिक अगुवाओं ने भाग लिया। इस दौरान करमाली समाज के विकास, उन्नति और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, समाज के सर्वांगीण विकास, दहेज प्रथा पर रोक तथा नशे के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सामाजिक अगुवाओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखते हुए समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति की नींव शिक्षा पर टिकी होती है। इसलिए करमाली समाज के बच्चों और युवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.