Ramgarh News: कठोर परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र : राजीव जायसवाल
रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू जिला मैदान में अंकित रनर एकेडमी की ओर से होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए आयोजित श्रुतिलेख एवं लिखित अभ्यास परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा युवा नेता राजीव जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अभ्यास परीक्षा में सैकड़ों की संख्या में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवा एवं महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी परखने, लिखित परीक्षा के स्वरूप को समझने और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला। पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.