रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पंचायत कटिया बस्ती के पंचायत भवन में ग्राम सभा के माध्यम से सबकी योजना सबका विकास अभियान (2026-27 ) के लिए संकल्प लिया गया। साथ ही योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में पानी संरक्षण थीम लिया गया। यानी एक वर्ष में पानी का संरक्षण या पानी से संबंधित सारी समस्याओं का निदान के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का चयन हुआ। बताया गया कि इसमें कुल 6 सदस्य होते हैं। जिसमें प्रत्येक पंचायत से मुखिया को सहजकर्ता दल के समन्वयक के रूप में तथा पंचायत सेवक को सहायक समन्वयक के रूप में कार्य करना है। इसके साथ अन्य चार लोगों को सहजकर्ता दल में शामिल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन पंचायत सेवक अनीता कश्यप ने किया। ग्राम सभा...