Ramgarh News: कटिया ग्रिड में फॉल्ट व अन्य मरम्मती कार्य को लेकर पतरातू-भुरकुंडा क्षेत्र में 10 घंटे से ज्यादा बाधित रही बिजली
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू व भुरकुंडा सहित आस पास के क्षेत्रों में सोमवार को लगतार 10 से 11 घंटे तक बिजली बाधित रही। जिससे आमलोग खूब परेशान रहे। सुबह 4 बजे के आस-पास कतई बिजली सीधे दोपहर 12 बजे आयी। कुछ देर रहने के बाद दोबारा कतई बिजली शाम 5 बजे वापस आयी। जिससे दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे तो वहीं बिजली नहीं रहने से कई तरह के घरेलू व व्यवसायिक कार्य भी बाधित हुए। इस बाबत विद्युत आपूर्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहिताश कुमार ने बताया कि कटिया ग्रिड के 33 हज़ार केवी लाइन में फॉल्ट आ गया था। जिसे बनने में घंटो का समय लग गया। साथ ही सोलिया सब स्टेशन में जंफर आदि भी जल गया था जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहा। इन सभी को ठीक करने के बाद दोपहर तक पतरातू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाहर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.