रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: कटकमसांडी। प्रतिनिधि । कटकमसांडी पुलिस ने अकेले भटक रही युवती को अपने संरक्षण में लेकर बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

युवती की पहचान थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि 19 अगस्त को संध्या 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती जिसकी उम्र लगभग 18-19 वर्ष है , जो प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है ,जो बारीकोला झोंझी के आसपास अकेली भटकती हुई अवस्था में घूम रही है।उक्त सूचना पर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला चौकीदार के साथ पुलिस बल को उक्त स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने युवती को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर थाना कटकमसांडी लाया गया, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस की कार्रवाई थाना पर युवती से सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ करने पर वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत ...