रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज ने जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित आवेदनों की स्थिति तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वृद्धावस्था पेंशन, सर्वजन पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को किसी भी स्थिति में अनावश्यक रू...