Ramgarh News: एसडीपीओ ने वेस्ट बोकारो ओपी का किया निरीक्षण
रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ आलोक रंजन ने सोमवार को वेस्ट बोकारो ओपी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपी की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्ती एवं विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने ओपी में दर्ज मामलों एवं लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित गश्ती तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ओपी में शिकायत लेकर आने वाले लोगों की बात गंभीरता से सुनी जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.