Ramgarh News: एसटीएसीओबीसी के समाजिक विकास पर चर्चा
रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एसटीएसीओबीसी काउंसिल की बैठक रविवार को गिद्दी स्थित दोतल्ला कॉलोनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता महादेव मांझी और संचालन धनेश महली ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने एसटीएसी परिवार के समाजिक, राजनैतिक और आर्थिक स्थिति पर चिंता प्रकट की गई। साथ ही बैठक में एसटीएसी परिवार के समाजिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक को एसटीएसीओबीसी काउंसिल के राष्ट्रीय सदस्य जगरनाथ पासवान ने संबोधित किया। बैठक में कैलाश गंझू, मनोज राम, आजाद भुइयां, दिनेश्वर गंझू, गोविंद राम उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मारांङ बुरु महासम्मेलन में कोयलांचल से सैकड़ों होंगे शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.