रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। एसएस प्लस टू हाई स्कूल पतरातू में मंगलवार को सीआईएसएफ की ओर से बच्चों को अग्नि से सुरक्षा के गुर सिखाए गए।इसमें छात्र-छात्राओं ने खास कर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रशिक्षण लिया। सीआईएसएफ के अधिकारी और जवानों ने बच्चों को दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारियां दी। इसके अलावा दीपावली के मद्देनजर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पीवीयूएनएल यूनिट के सीआईएसएफ अग्निशमन दल की ओर से विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन दल के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी।...