रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में छात्रों की प्रतिभा को पंख देने के लिए तीन सितंबर 2026 को विशाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। उक्त बातें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने घोषणा की। बताया कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 2 सितंबर 2026 को होने वाली थी। जो अब तीन सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह एक भव्य विज्ञान एवं बहु-विषयी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला एवं पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित अपने नवाचार और कार्यशील मॉडल को प्रदर्शित करेंगे। यह कार्यक्रम बच्चों की सोच को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उ...