रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल मंगलवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य ज्ञान, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छात्रों को आगे भी इसी तरह लगन और निष्ठा के साथ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...