Ramgarh News: एसआईटी की छापेमारी तेज, घायल गार्ड खतरे से बाहर, शरीर से निकलीं
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सोमवार की आधी रात साढ़े 12 बजे न्यू बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के बेस कैंप पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले में उरीमारी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी मामले में हर पहलू की जांच पड़ताल के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी रथू उरांव ने बताया कि गोलीकांड में राहुल दुबे गैंग को चिन्हित है। गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। इधर घटना स्थल से 8 खोखा बरामद किया गया था। सभी खोखा 7.62 एमएम का है। जो पिस्टल से चलाई गई थी। पुलिस मामले में कई सीसीटीवी के साथ मोबाइल लोकेशन भी खंगाल रही है। इसके साथ अपने सभी खबरियों को भी काम पर लगा चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.