Ramgarh News: एसआईआर-2026 में धीमी प्रगति पर उपायुक्त सख्त, रामगढ़ के तीन मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 2, 8 और 82 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजरों की ओर से किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्र के वितरण, घर-घर सर्वेक्षण की प्रगति, मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति और उनके डिजिटाइजेशन कार्य का बिंदुवार जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों से अब तक वितरित, प्राप्त गणना प्रपत्रों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.