रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड राज्य में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना चरण का काम 30 जून से 29 जुलाई तक किया जा रहा है। इस क्रम में मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, उनके प्रपत्र प्राप्त करने और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से रामगढ़ जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थित संबंधित मतदान केंद्रों पर 18 जुलाई व 20 जुलाई को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहरी मतदाताओं के सहयोग के लिए आज लगेगा कैंपविशेष कैंप का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज किनोर से जारी निर्देश के अनुसार विशेष कैंप का आयोजन दोनों निर्धारित तिथियों को किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी , सुपर...