रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार और निर्वाचन आयोग से मिले नोटिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने जिलेभर में हेल्प डेस्क शुरू किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंड एवं अंचल मुख्यालयों में आम लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदाता अपने निकटतम हेल्प डेस्क पर पहुंचकर सूची में नाम, पता या अन्य त्रुटियों से संबंधित समस्या का समाधान करा सकते हैं।हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी आवेदन में सुधार करने, आवश्यक दस्तावेज जुटाने और उन्हें संलग्न करने में भी सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नोटिस पर अलग-अलग दस्तावेज की जरूरत नहीं आयोग की ओर से जारी नोटिस से संबं...