रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष देवानंद प्रसाद की अध्यक्षता में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कैंपों में पहुंचकर एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त लोगों से बातचीत की और सुनवाई के दौरान किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान लपंगा पंचायत में एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, बलकुदरा में प्रखंड पदाधिकारी मनोज गुप्ता और हफुआ पंचायत में अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया से मिलकर समस्याओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों को सामने आ रही परेशानियों से अवगत कराया गया। अंचलाधिकारी ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ने पर तत्काल आवेदन भेजने का निर्देश दिया। मौके पर नईम अंसारी, रामा ठाक...