Ramgarh News: एसआईआर के बीच 98 शिक्षकों की ई-उपस्थिति गायब, वेतन रुका फिर हुआ जारी
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। एसआईआर के काम के बीच सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। जिले में कक्षा एक से आठ तक के 98 शिक्षकों ने एक से 30 सितंबर के बीच ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी ने बुधवार को संबंधित शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। हालांकि, आगामी त्योहारों को देखते हुए विभाग ने अगले ही दिन गुरुवार को अपने फैसले में बदलाव करते हुए सशर्त वेतन रोक का आदेश निरस्त कर दिया। इसके साथ ही संबंधित शिक्षकों को सुधार का मौका दिया गया है। विभाग ने सभी 98 शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर जय गुरुजी पोर्टल पर अपना सिलेबस पूरा कर अपलोड करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में सिलेबस पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.