रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर ने शुक्रवार को भुरकुंडा व आसपास के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भुरकुंडा जवाहरनगर स्थित दुर्गा मंडप सामुदायिक भवन, सौंदा डी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बर्ड सौंदा, केकेसी उच्च विद्यालय सयाल, सेंट्रल सौंदा मध्य विद्यालय सहित अन्य मतदान केंद्रों व बूथों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एलआरडीसी ने बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रपत्रों के संधारण, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया तथा ऑनलाइन डाटा एंट्री की स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कई बीएलओ ने एसआईआर कार्य के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं से उन्हें अव...