रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि थाना चौक से बाजार समिति तक अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग एवं छावनी परिषद प्रशासन का संयुक्त अभियान शुरू हुआ। सोमवार को बाजार समिति रामगढ़ से डूबा खेत तक मापी हुई।सड़क के बीच लाल निशान लगाकर दोनों छोर पर 40-40 फीट की मापी की गई। एनएच-23 पर थाना चौक से बाजार समिति तक अतिक्रमण हटाने की अभियान के पहले चरण में संयुक्त टीम ने भूमि की मापी कर सड़क सीमा का सीमांकन किया। ​इस कार्रवाई में छावनी परिषद से एसएन राव, कनीय अभियंता साजन कुमार, कर्मी अर्जुन कुमार, राजस्व उप-निरीक्षक दीपक कुमार, अमीन पुनीत कुमार तथा पथ प्रमंडल रामगढ़ की कनीय अभियंता आयुषी, सर्वेयर अतुल महतो और केशव कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: डाकपत्थर चौक से जीवनगढ़ तक हटाए सौ से अधि...