रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: मांडू। निज प्रतिनिधिमांडू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 145/2025 दिनांक 12 जून 2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कमल किशोर महतो उर्फ कमल महतो, पिता-परीक्षित महतो निवासी नवागढ़ थाना तमाड़ जिला रांची को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अवैध ब्लू स्टोन कारोबार पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार और पांच बोरी पत्थर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...