Ramgarh News: एनटीपीसी मजदूर यूनियन की बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस पतरातू में एनटीपीसी मजदूर यूनियन पीवीयूएनएल शाखा पतरातू की रविवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल के शाखा सचिव मनोज कुमार महतो ने की। बैठक में पिछले दिनों भुरकुंडा निवासी इरफान अली के दौरान मौत के बाद मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में पीवीयूएनएल में स्थानीय युवाओं को रोजगार और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा किया गया। इसके अलावा अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का 107 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। एक नवंबर को बाइक जुलूस निकाल कर पीवीयूएनएल एवं इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। मनोज कुमार महतो ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.