Ramgarh News: एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद गिरफ्तार
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से वारंटी चल रहे अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद (49 वर्ष), पिता चौधरी साव, ग्राम चैनपुर बरबंदा, वेस्ट बोकारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे रामगढ़ न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया। राजेंद्र प्रसाद एनआई एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट का अभियुक्त था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में वेस्ट बोकारो ओपी के एसआई रंजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ योजना बनाकर अभियुक्त की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस को उसके घर के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआई रंजीत कुमार ने कार्रवाई करते हुए घर के पास से राजेंद्र प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.