रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। एटक की 107वीं स्थापना दिवस पर रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पतरातू क्षेत्र में बाईक रैली निकाली। जिसकी शुरुआत यूनियन ऑफिस से की गई । इस अवसर पर एटक जिंदाबाद, मजदूर विरोधी काला कानून रद्द करो, स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार दो, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दो, मजदूरों से 12 घंटा काम लेना बंद करो, गगन भेदी नारा लगाते हुए निकाली गई। झंडा बैनर के साथ यह जुलूस कटिया चौक, पीवीयूएनएल लेबर गेट, मेन गेट, बिरसा मार्केट, सीमेंट प्लांट, इंडस्ट्रियल एरिया, पतरातू लेक रिसॉर्ट से पुनः कटिया चौक में जाकर सभा में तब्दील हो गया।जुलूस का नेतृत्व मनोज कुमार महतो ने किया। जबकि सभा में मनोज कुमार महतो ने कहा कि आज मोदी सरकार मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, किसान विरोधी, जन विरोधी कानून ...