रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। बेबजह हाजरी काटने वाले की हाथ काट दी जाएगी। श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमारा संघ हमेशा खड़ा रहेगा।  उक्त बातें मांडू विधायक तिवारी महतो ने तोपा परियोजना ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को आयोजित अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ कुजू क्षेत्रीय कमिटी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कहा। उन्होंने सीसीएल के भ्रष्ट अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे पास लाठी और मिठाई दोनों है, जो अधिकारी ईमानदारी से काम करेंगे, उनके साथ वे मजबूती से खड़े रहेंगे, लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कुजू क्षेत्रीय कमेटी की बैठक तोपा में आयोजित मजदूरों की समस्याएं मजदूरों हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा। ...