रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुजू पुलिस की बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि माण्डू प्रखंड के कुजू ओपी थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरिज आलम उर्फ टिंकल 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, चार मैगजीन, 21 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में माण्डू थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार देर रात भुरकुंडा ओपी प्रभारी से मिली सूचना के आधार पर कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान तोपा बी टाइप क्वार्टर स्थित आरोपी के घर ...