Ramgarh News: एकल अभियान के 23 आचार्यों को मिला ई-शिक्षा टैबलेट
रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एकल अभियान के तहत ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बुधवार को भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया बाबा धर्मशाला में एकदिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। दक्षिण झारखंड संभाग, रांची अंचल, रामगढ़ के भुरकुंडा संच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संच के 23 गांवों की 23 आचार्य दीदियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रत्येक आचार्य दीदी को दो-दो ई-शिक्षा टैबलेट प्रदान किए गए। टैबलेट के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों को ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, डिजिटल माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। एकल अभियान की इस पहल को ग्रामीण बच्चों को गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.