Ramgarh News: एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा रहा दवाओं का असर खत्म होने का खतरा
रामगढ़, नवम्बर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य में सामान्य संक्रमण के इलाज को भी मुश्किल बना सकता है। एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) के बढ़ते खतरे को देखते हुए शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने की। इसमें जिले के 30 निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के संस्थापक और संचालक शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत, सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श एंटीबायोटिक का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर द्वारा निर्धारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.